उत्तराखंड: मलबे में दफन लोगो की तलाश जारी, एक ही परिवार के पाँच समेत 13 लोग लापता,

देहरादून: बारिश ने शनिवार को प्रदेशभर में कहर बरपाया। 50 से अधिक मकान मलबे की चपेट में आ गए। दो पुल टूट गए और 250 से अधिक सड़कें मलबा आने से बंद हो गईं। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। इसके अलावा 13 लोग अभी भी लापता हैं।

कीर्तिनगर तहसील के गोदी कोठार में मलबे में दबी महिला की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। वहीं बीते शनिवार तड़के जौनपुर ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में बादल फटने के कारण जमीदोंज हुए कमांद सिंह के पांच सदस्यीय परिवार का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। रविवार सुबह से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम खोज व तलाशी अभियान में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार गांव में बिजली, पानी की आपूर्ति के लिए टीमें कार्य कर रही हैं। बता दें कि शनिवार तड़के दो बजे बादल फटने से ग्वाड़ गांव में राजेंद्र सिंह और कमांद सिंह के परिवार के सात सदस्य मलबे में दब गए थे। ग्रामीणों ने किसी तरह रेस्क्यू कर राजेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी के शव बरामद कर लिए थे, लेकिन अभी भी पांच लोग लापता हैं।

आपदा की दृष्टी से संवेदनशील उत्तराखंड में इस साल 36 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 53 लोग घायल हुए हैं, जबकि 13 लोग लापता हैं।

जनहानि के साथ 254 छोटे-बड़े पशुओं की भी मौत हो चुकी है। सैकड़ों कच्चे-पक्के भवनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं बीते वर्ष आपदा में कुल 303 लोगों की मौत हुई थी।  अगर बीते वर्ष की बात करें तो कुल 303 लोगों की जान गई, जबकि 87 लोग घायल हुए थे। 61 लोग आज भी लापता की सूची में दर्ज हैं।

बीते वर्ष 15 जून से 30 सितंबर के बीच मानसून सीजन में आपदा के दौरान 36 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 33 लोग घायल हुए थे, जबकि छह लोग आज भी लापता हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़‌‌:किशोरी को अगवा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Sun Aug 21 , 2022
थाना पवईकिशोरी को अगवा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना- दिनांक 04.8.2022 को वादी थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि वादिनी की पोती उम्र 17 वर्ष को दिनांक 03.8.2022 समय करीब 7.30 बजे राहुल s/o सेवालाल निवासी सोहायल थाना पवई आजमगढ़ ने बहला फुसला […]

You May Like

advertisement