
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : हिंदुत्व एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से शिवसेना, नाथ नगरी बरेली द्वारा वर्ष 2007 से शिव महाआरती आयोजित की जा रही है।मंडल प्रमुख संतोष सिंह जी जी ने बताया कि श्रावण मास में 17.09 .2026 तृतीय सोमवार को शिवसेना की पारंपरिक सप्तनाथ जलाभिषेक परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिवसेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त सम्मिलित होकर सातों नाथ मंदिरों की परिक्रमा एवं जलाभिषेक करेंगे।
शिवसेना मीडिया प्रभारी विश्व प्रताप सिंह ने सभी शिवभक्तों, सनातन धर्मावलंबियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि कांवर यात्रा में किसी भी तरह का नशा पान न करें, किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत न इस बात का सभी ध्यान रखे।
आज की आरती में काफी भारी संख्या में शिवसैनिक
उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि के रूप में आज ,धनंजय शर्मा जी,पंडित हरिओम गौतम जी , ,श्री रत्नेश पांडे जी,श्री मोनू पांडे जी , विश्व प्रताप सिंह, सोनू जी, राजीव पांडेय जी, प्रभजोत कौर,आरती तिवारी, राकेश यादव प्रीति सैनी,गीता मिश्रा,राकेश यादव,शिवम उपाध्याय,संजय चंद्रा नवीन शर्मा विनोद राजपूत उपेन्दर राठौर राजन राठौर आदि सैकड़ों शिव सैनिक उपस्थित रहे।


