लोको रामा नाटक क्लब लोको शेड फिरोजपुर में दूसरी नाइट श्री राम लीला का सचिन नारंग द्वारा किया गया शुभारंभ

फिरोजपुर अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

लोको रामा नाटक कल्ब, लोको शेड फिरोजपुर पंजाब की तरफ़ से अयोजित की गई राम लीला में गत रात्रि राम जन्म का दृश्य दिखाया गया। राम लीला का शुभ आरम्भ अमृत वेला प्रभात सोसाइटी के संस्थापक व अध्यक्ष सचिन नारंग, संजीव चावला, गुलशन चावला , महाबीर गोरक्षा दल फिरोजपुर के सदस्य अभिषेक शर्मा जी द्वारा किया गया।

श्रृंगी ऋषि द्वारा किए गए यज्ञ से उत्पन खीर के प्रशाद को राजा दशरथ अपनी तीनो रानियों को खिला देते हैं। जिनसे श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुगण का जन्म होता है। राजा जनक राज्य में अकाल पढ़ने पर अपने खेत में हल चलाते हैं तो उस में से एक लड़की निकलती है जिसका नाम सीता रखा जाता है। गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत श्री राम लक्ष्मण जी को ऋषि विश्वामित्र जी लेकर बन में जाते हैं रास्ते में ताड़का नामक राक्षसी मिलती हैं। बालक राम लश्मण जी उसका वध कर देते हैं
ताड़का नामक राक्षसी वा उसके साथियों के जंगल के दृश्य इतना डरावने तरीके से दिखाया गया कि पांडाल में मोजूद दर्शक, बड़े बच्चे डर के मारे चिलाने लगते हैं।
क्लब के प्रधान राजेश वर्मा, राजेश राजू, अनवर, अश्वनी शर्मा, सुनील कुमार ज्ञानी, अमरीक सिंह, बुग्गी, रिंकू, विशाल कुमार भोला ने आए हुए सभी रामायण भगतों का धन्यवाद किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय भव्य श्री राम कथा का घर बैठे उठाएँ लाभ

Wed Oct 6 , 2021
फिरोजपुर 6 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- भगवान श्री राम सृष्टि के कण-कण में वास करते हैं और उनकी पावन कथा वर्तमान समय की हर समस्या का समग्र समाधान है।समाज को श्री राम की दिव्य कथा का रसपान कराने हेतु 09 से 15 अक्टूबर, 2021 तक दिव्य ज्योति जाग्रति […]

You May Like

Breaking News

advertisement