सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव ने उप जेल नारायणपुर का किया निरीक्षण

कोण्डागांव, 31 जुलाई 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय ने बुधवार को उपजेल नारायणपुर का निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा विधिक सहायता व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।
निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया द्वारा जेल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बंदियों की विधिक आवश्यकताओं, एवं उनके प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने जेल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी बंदियों को न्याय तक सहज पहुंच उपलब्ध हो तथा किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क स्थापित किया जाए। कई बंदियों ने व्यक्तिगत रूप से सचिव महोदया से मुलाकत कर अपनी समस्याएं साझा की कुछ मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान सचिव महोदया के द्वारा उपस्थित बंदियों के स्वास्थ्य, खान-पान, साफ-सफाई का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात बंदियों के कानूनी अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। एवं जिन बंदियों के प्रकरणों में पैरवी करने हेतु अधिवक्ता नहीं होने की स्थिति में उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कि ओर से निःशुल्क विधिक सलाह सहायता के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता प्रदाय करने के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर श्री संजय नायक उप जेल अधीक्षक नारायणपुर, अधिकार मित्र घासीराम नेताम, लोकेश यादव प्रतिमा दोदी सहित जेल के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न विकास कार्यों का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Thu Jul 31 , 2025
सड़क, शासकीय रोपड़ी एवं लाईवलीहुड कॉलेज का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश बलरामपुर, 31 जुलाई 2025/ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने बलरामपुर विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य, शासकीय रोपड़ी, मत्स्य पालन, कौशल प्रशिक्षण सहित अन्य कार्यों का अवलोकन करते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement