मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण

कोंडागांव, 07 मई 2026/ मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान ‘मावा बस्तर, मावा स्वास्थ्य’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में संचालित डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच अभियान का प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने ग्राम बदवर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली।
प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में एनीमिया के मामलों की गंभीरता से जांच कर प्रभावित मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत अब तक जिले की कुल जनसंख्या के 45.17 प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के दौरान गंभीर बीमारी से प्रभावित 1266 मरीजों को बेहतर उपचार हेतु उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया गया है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डीपीएम भावना महलवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण

Thu May 7 , 2026
प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश कोंडागांव, 07 मई 2026/ कोण्डागांव जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने बुधवार को केशकाल विकासखंड के ग्राम धनोरा स्थित पीएमश्री स्कूल में  सुशासन तिहार को लेकर सभी जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्धारित […]

You May Like

advertisement