भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक छवि को देखकर श्रोता खुशी से झूमने लगे…

अयोध्या:——
भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक छवि को देखकर श्रोता खुशी से झूमने लगे
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
बीकापुर/ अयोध्या
ग्राम सभा रुरुखास के पूरे जैलालमिश्र गाँव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन विरौली झाम अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पंडित जय प्रकाश तिवारी (अनुरागी) जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। कथा के आयोजक शैलेन्द्र मिश्रा पूर्व भारतीय नौसेना, आदित्य मिश्रा भारतीय नौसेना, समीक्षा अधिकारी उच्च न्यायालय इलाहाबाद सत्येंद्र मिश्रा के यहां आयोजित संगीतमय भागवत कथा के दौरान चौथे दिन ध्रुव वन गमन, जड़ भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन, सूर्य चंद्र वंश वर्णन के अंतर्गत रामावतार, प्रधान कथा भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का सुंदर झांकी छोटे छोटे बच्चों द्वारा निकाली गई। भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक छवि देखकर श्रोता भावविभोर हो गए और ख़ुशी से नाचने लगे। जिसके यजमान मुख्य रूप से श्रीमती शिवलली मिश्रा पत्नी भगवत कुमार मिश्रा पूर्व गार्ड उत्तर रेलवे रहे। स्वागतकर्ता अमरेंद्र मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, शिवेंदर मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, कीर्ति मिश्रा, रितु मिश्रा, नीलम मिश्रा सहायक अध्यापक, आस्था मिश्रा, कविता मिश्रा, रीमा मिश्रा, अभीष्ट मिश्रा, अतुल्य मिश्रा, वैभवी मिश्रा, समृद्धि मिश्रा, मन मिश्रा सहित सैंकड़ों श्रोतागण शामिल रहे

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनाडा से कल अयोध्या पहुँचगी अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति...

Fri Nov 12 , 2021
अयोध्या:—–कनाडा से कल आयोध्या पहुचेगी अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति, स्वागत की सभी तैयारी पूरीमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट‌ अयोध्या‌अयोध्या कल पहुंचेगी माता अन्नपूर्णा देवी की दुर्लभ मूर्ति। अयोध्या में अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति की शोभा यात्रा का होगा भ्रमण। दोपहर बाद अयोध्या जनपद की सीमा रुदौली में होगा प्रवेश। रुदौली विधायक […]

You May Like

Breaking News

advertisement