खो-खो बालक, बालिका वर्ग में मालखरौदा ब्लाक विजेता, विकासखंड स्तरीय महोत्सव के चयनित प्रतिभागी जिला स्तर पर कर रहे हैं उम्दा प्रदर्शन

 जांजगीर-चांपा, 16 दिसंबर, 2021/ जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन जांजगीर किया जा रहा है। विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव के चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय महोत्सव में अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन 13 दिसंबर को खो-खो, एकांकी-नाटक, सामूहिक लोक नृत्य, तात्कालिक भाषण, सामूहिक लोकगीत, एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार 14 दिसंबर को पारंपरिक वेशभूषा, वाद-विवाद, कबड्डी, चित्रकला, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए खो-खो, चित्रकला, सरहुल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  
स्पर्धा के परिणाम-
     जिला खेल अधिकारी श्री प्रमोद बैस ने बताया कि प्रथम दिवस – खो-खो बालक वर्ग में मालखरौदा विजेता और बम्हनीडीह उपविजेता और बालिका वर्ग – मालखरौदा प्रथम और पामगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एकांकी नाटक में हायर सेकेंडरी स्कूल डाभरा प्रथम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती द्वितीय, सामूहिक लोक नृत्य में गेड़ी नृत्य सक्ती को प्रथम स्थान मिला और छत्तीसगढ़ नृत्य दल मालखरौदा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। तात्कालिक भाषण स्पर्धा में अकलतरा के बुद्धेश्वर कैवर्त्य प्रथम और अकलतरा के गोविंद माधव मिश्रा व सक्ती की आकांक्षा सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।  सामूहिक लोकगीत में सक्ती प्रथम और जैजैपुर द्वितीय और एकल शास्त्रीय नृत्य में ओडिसी नृत्य जैजैपुर की माधुरी प्रथम और डभरा के अनमोल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। भारत नाट्यम में अकलतरा कि भूमि कैवर्त्य प्रथम और जैजैपुर की छाया यादव द्वितीय, कत्थक नृत्य में सक्ती की सीमा बरेठ और नवागढ़ की दिप्ती सिंह उप विजेता रही।  
दूसरे दिवस की स्पर्धाओं के परिणाम –
    महोत्सव के दूसरे दिन 14 दिसंबर को खो-खो महिला 40 वर्ष से ऊपर में पामगढ़ विजेता और जैजैपुर उपविजेता, पुरुष वर्ग में मालखरौदा विजेता और बम्हनीडीह उपविजेता रही। चित्रकला प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष सक्ती के राजकुमार यादव प्रथम और मालखरौदा के लोकेश सिदार द्वितीय, 40 वर्ष से ऊपर में डभरा के दीपेश पुरोहित प्रथम और पामगढ़ के अनुराधा कवंर द्वितीय स्थान पर रहे। सरहुल नृत्य में 15 से 40 वर्ष में सक्ती प्रथम अकलतरा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बस्तरिया नृत्य में सक्ती प्रथम और अकलतरा उपविजेता। कबड्डी 40 वर्ष से ऊपर में बालक वर्ग में पामगढ़ विजेता, जैजैपुर उपविजेता, बालिका वर्ग में पामगढ़ विजेता और मालखरोदा उपविजेता, भौंरा प्रतियोगिता में सक्ती के नारायण बरेठ प्रथम और नवागढ़ के विनीत द्वितीय, गेड़ी दौड़/चाल में सक्ती के गजराज सिदार प्रथम और अकलतरा के दिले यादव द्वितीय, फुगड़ी 15 से 40 वर्ष में मालखरौदा के दुर्गाभाट प्रथम और सक्ती की ममता कर्ष द्वितीय, फुगड़ी 40 वर्ष से ऊपर में जैजैपुर की गीता सायतोड़ा प्रथम स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता 15 से 40 वर्ष – सक्ती की लक्ष्मीन बरेठ प्रथम और डभरा की डिंपल यादव द्वितीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता 40 वर्ष से ऊपर में बम्हनीडीह के श्री धरमदास मानिकपुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता 15 से 40 वर्ष में सक्ती के लक्ष्मीन बरेठ प्रथम और नवागढ़ के अंकित राठौर द्वितीय स्थान पर रहे। 40 वर्ष से ऊपर में अकलतरा के नवल किशोर पांडे प्रथम स्थान प्राप्त किया।  पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष में जैजैपुर प्रथम और सक्ती उपविजेता रहे, 40 वर्ष ऊपर में सक्ती प्रथम और पामगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।     खो-खो 40 वर्ष से उपर महिला वर्ग में पामगढ़ विजेता और जैजैपुर उपविजेता, पुरूष वर्ग में मालखरौदा विजेता और बम्हनीडीह उपविजेता। इसी प्रकार चित्रकला 15 से 40 वर्ष में सक्ती के राजकुमार यादव प्रथम, मालखरौदा के लोकेश सिदार द्वितीय, 40 वर्ष से उपर डभरा के दिपेश पुरोहित प्रथम और पामगढ़ की अनुराधा कवंर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरहुल नृत्य में सक्ती प्रथम और अकलतरा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: नैनीताल दुग्ध संघ का सामान्य निकाय का वार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न,

Thu Dec 16 , 2021
स्लग- नैनीताल दुग्ध संघ का सामान्य निकाय का वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्नस्थान- लालकुआंरिपोर्टर- जफर अंसारी एंकर- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं के प्रांगण में आयोजित 72 एवं 73 वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन विधिवत सम्पन्न हुआ। प्रदेश की दुग्ध विकास मंत्री रेखा आर्य ने क्षेत्रीय विधायक के साथ मिलकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement