जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

उत्तर बस्तर कांकेर, 15 अक्टूबर 2025/ जिला स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे।
दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक की मेरिट सूची के आधार पर एक अनुपात दस के अनुपात में पद के आरक्षणवार साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाकर साक्षात्कार, कम्प्यूटर कौशल परीक्षा, स्नातक में प्राप्त प्रतिशत का 50 प्रतिशत अंक एवं अनुभव के अंक के आधार पर चयन एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है। जिसका अवलोकन जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग हेतु 27 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Wed Oct 15 , 2025
जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2025/ बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र युवाओं को एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। उक्त केंद्र द्वारा बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छत्तीसगढ़ […]

You May Like

advertisement