जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में संविदा पदों पर भर्ती हेतु चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी

महासमुंद 14 नवंबर 2025/ ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में जिला स्तर के दो स्वीकृत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें समन्वयक एवं संकाय सदस्य के एक-एक पद शामिल है। जिला स्तरीय चयन समिति के परीक्षण, अनुमोदन पश्चात प्रारंभिक सूची पात्र-अपात्र का निर्धारण करते हुए 21 मई 2025 को दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। तत्पश्चात 18 अगस्त 2025 को पात्र अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज का सत्यापन एवं कम्प्यूटर कौशल परीक्षा आयोजित किया गया था। जिसके उपरांत अर्जित अंकों की सूची, प्रावधानिक चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसका अवलोकन जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर किया जा सकता है। 

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनजातीय गौरव दिवस- भगवान बिरसा मुंडा जयंती

Fri Nov 14 , 2025
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल महासमुंद 14 नवंबर 2025/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार […]

You May Like

advertisement