मल्लखम्भ में कुरुक्षेत्र गुरुकुल के चार खिलाड़ियों का नेशनल हेतु चयन

मल्लखम्भ में कुरुक्षेत्र गुरुकुल के चार खिलाड़ियों का नेशनल हेतु चयन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका।

फरीदाबाद में हुई स्टेट चैम्पियनशिप में गुरुकुल ने जीते 5 गोल्ड सहित 14 मेडल।

कुरुक्षेत्र, 18 सितम्बर : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के चार खिलाडियों का चयन नेशनल मल्लखम्भ चैम्पियनशिप के लिए हुआ है जिससे गुरुकुल परिवार में खुशी की लहर है। गुरुकुल के संरक्षक आचार्यश्री देवव्रत जी ने सभी चयनित खिलाडियों सहित गुरुकुल परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। वहीं गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार, प्राचार्य सुबे प्रताप एवं व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने भी कोच अनिल आर्य सहित सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।
कोच अनिल कुमार ने बताया कि मल्लखम्भ फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा 14-15 सितम्बर को फरीदाबाद में हरियाणा स्टेट मल्लखम्भ स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन किया गया जिसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड सहित कुछ 14 पदक गुरुकुल के नाम किये। गुरुकुल के छात्र गौरव आर्य ने अलग-अलग कैटेगरी में 3 गोल्ड, हार्दिक ने एक गोल्ड और एक सिल्वर, रूषित ने एक गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी के साथ आनन्द ने सिल्वर और हशरत ने ब्रांज मेडल हासिल किया। इनमें गौरव आर्य, रूषित आर्य, हार्दिक और आनन्द का चयन नेशनल चैम्पियनशिप के लिए हुआ है जो गुरुकुल के लिए गर्व की बात है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार पूर्णिया: 29 सितम्बर से शुरू हो रही पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन - 6 के प्रतियोगिताओं के लिए विद्यालय प्राचार्य एवं क्लबों के कप्तान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Mon Sep 18 , 2023
29 सितम्बर से शुरू हो रही पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन – 6 के प्रतियोगिताओं के लिए विद्यालय प्राचार्य एवं क्लबों के कप्तान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ” सर ” ने गरीब व जरूरतमंद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए पनोरमा स्पोर्ट्स क्लब बनाने का प्रस्ताव […]

You May Like

Breaking News

advertisement