31 अगस्त को दिल्ली में सेवाश्री अवार्ड हेतु भारत की अनेकों विभूतियों का चयन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हरियाणा से शिक्षा एवं चिकित्सा श्रेणी में दिए जाएंगे पुरुस्कार।
बाग़वानी विभाग से पूर्व महानिदेशक डॉ० बीएस नेगी का चयन।
पुलिस-प्रशासन में पूर्व महानिदेशक पंजाब पुलिस सुरेश कुमार शर्मा को किया जाएगा सम्मानित।

दिल्ली 22 अगस्त : देश भर से अनेकों विभूतियों को इस वर्ष 22 वें उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड हेतु चयनित किया गया है। हर वर्ष अवार्ड समिति द्वारा केवल भारत की 25 विभूतियों को दिल्ली के पार्लियामेंट एरिया में सम्मानित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी इसी परंपरा को जारी रखते हुए संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा नाथ ने देश एवं जनकल्याण हेतु काम कर रहे प्रख्यात लोगों का चयन किया गया है। जहाँ हरियाणा से चिकित्सा एवं शिक्षा श्रेणी में कई नाम आये हैं उनमे से शिक्षा श्रेणी में डॉ. आर पी सैनी प्रिंसिपल डीएवी पीजी कॉलेज करनाल का चयन किया गया है। वहीँ उत्तराखंड से बाग़वानी विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ० बीएस नेगी का चयन किया गया है। वही पंजाब से पुलिस के पूर्व महानिदेशक एवं सच्चे देशभक्त सुरेश कुमार शर्मा का चयन देश में शान्ति बनाये रखने में उनके योगदान को देखते हुए चयनित किया गया है।
और समाज सेवा श्रेणी में विनीत अग्रवाल सीसीआरओ संस्था के अध्यक्ष का नाम दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में अभूतपूर्व समाज सेवा हेतु चयनित किया गया है।
बता दें की यह अवार्ड दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में होने जा रहे हैं। अवार्ड विजेताओं की सूचि अब अंतिम पड़ाव पर हैं। संस्था के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने वीरवार को बताया की इस वर्ष अवार्ड श्रेणियों में कुछ नई श्रेणियाँ शामिल की गई हैं। नाथ ने बताया की इस वर्ष देश को नई तकनीक और इनोवेशन की राह पर ले जाने वाले और व्यापार को बढ़ावा देने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों के लिए भी ख़ास श्रेणियों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया की यह अवार्ड केवल एक शुरुआत है, आगे चलकर वे युवा शक्ति को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाने जा रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनी

Mon Aug 22 , 2022
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनीअररियाभारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। देश भर के भारतीय युवा व कांग्रेस के कार्यकर्ता सद्भावना दिवस पर राजीव […]

You May Like

advertisement