रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत

महासमुंद 29 मार्च 2026/  शासन के निर्देशानुसार जिले के 183 हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु प्रशिक्षकों का चयन पूरी तरह निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया है।

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त निर्देशों के पालन में जिला स्तर पर समिति का गठन कर विभिन्न चरणों में बैठकें आयोजित की गईं। प्रथम बार 10 नवंबर 2025 एवं द्वितीय चरण में 18 नवंबर 2025 को आयोजित बैठकों में प्रशिक्षण की रूपरेखा तय की गई तथा प्रशिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। इस संबंध में 12 एवं 17 दिसंबर को समाचार पत्रों , जिले के वेबसाइट आधिकारिक माध्यमों से व्यापक सूचना जारी की गई, ताकि योग्य आवेदकों को अवसर मिल सके। इस दौरान निर्धारित समय में आवेदन की पर्याप्त संख्या प्राप्त नहीं हुई।

प्राप्त आवेदनों के आधार पर पुनः 20 जनवरी एवं 2 फरवरी 2026 को समिति की बैठक आयोजित कर सभी आवेदनों पर विचार किया गया। इस दौरान पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्रता के आधार पर कराते संघों सहित विभिन्न संगठनों से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया गया और आवश्यकतानुसार प्रशिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

 प्रशिक्षकों का चयन पूर्णतः नियमानुसार, पारदर्शी एवं चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत किया गया है। वर्तमान में जिले के 183 विद्यालयों में से 105 विद्यालयों में प्रशिक्षक उपलब्ध करा दिए गए हैं, जबकि शेष विद्यालयों में भी शीघ्र प्रशिक्षक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

 छात्राओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है। जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने बताया कि एक प्रशिक्षक मात्र दो स्कूलों में प्रशिक्षण दे सकता है। इस संबंध में जहां शिकायत प्राप्त हुई है वहां विकासखंड शिक्षा अधिकारियो को जांच कर रिपोर्ट देने कहा गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों का पढ़ाई की तरफ रूझान व परिश्रम जो उन्होंने पूरे वर्ष भर किया उसका परिणाम आज उन्हें मिला है- राजेन्द्र प्रसाद यादव

Sun Mar 29 , 2026
हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज दिनांक 29/03/2025 को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के सम्मुख विद्यालय के प्रबंधक महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन से प्रारम्भ हुआ। इसी क्रम में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर विद्यालय की निदेशिका महोदया […]

You May Like

advertisement