स्व सहायता समूह की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त, 2021/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद को जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं, जिला विकासखंड एवं ग्राम पंचायतों के सामुदायिक संस्थाओं के सदस्यों, पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीण विकास से संबंधित दल आदि के द्वारा सुना गया। जिला पंचायत के सभाकक्ष एवं जनपद पंचायत के वीडियो कांफ्रेसिंग हाल के अलावा मोबाइल, इंटरनेट के माध्यम से आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर सीधे प्रसारण को सुनने के लिए व्यवस्था की गई।  
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न प्रदेशों की दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूहों की महिलाओं से बातचीत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता भी जारी की। इस दौरान जिले की समूह की महिलाओं ने उनके संवाद कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए उसे आत्मसात किया।  संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में महिला स्व सहायता समूह आत्मनिर्भर भारत को बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना काल में समूह की बहनों के द्वारा देशवासियों की सेवा की वो अभूतपूर्व है। मास्क, सैनेटाइजर बनाना हो, जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाना हो, जागरूकता का काम अतुलनीय है। इस दौरान जिला पंचायत सभाकक्ष में जिपं अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, विधायक श्री सौरभ सिंह, उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिपं सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, राजकुमार साहू, इंजी प्रदीप पाटले, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, उपसंचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू सहित समूह की महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम को सुना। इसके अलावा जनपद पंचायत बलौदा, मालखरौदा, सक्ती, जैजैपुर, नवागढ़, बम्हनीडीह, पामगढ़, डभरा में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद को सुना।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 18 अगस्त को

Fri Aug 13 , 2021
जांजगीर-चांपा 13 अगस्त 2021/ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की समान्य सभा की बैठक 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत  सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने सभी संबंधितों को उक्त बैठक में निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement