किसान उत्सव दिवस  में स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं ने निभाई सक्रिय भागीदारी

जगदलपुर 22 जून 2026/ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण आजीविका प्रभाग ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को निर्देश जारी कर शनिवार को जून 2026 को आयोजित होने वाले “पीएम-किसान उत्सव दिवस” को स्व-सहायता समूहों एवं सामुदायिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश पर बस्तर जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड में स्व सहायता समूहों ने सहभागिता निभाई।

       ज्ञात हो कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी किया। इस अवसर को देशभर में “पीएम-किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया गया। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पीएम-किसान योजना पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली केंद्र सरकार की प्रमुख योजना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि, आजीविका और ग्रामीण विकास से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का अवसर मिला।

       ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्व सहायता समूहों सदस्यों, किसान परिवारों, ग्रामीण युवाओं और सामुदायिक संस्थाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया था । साथ ही स्व सहायता समूहों की बैठकों, ग्राम संगठनों, सी एल एफ एवं अन्य माध्यमों से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश थे । जिसके परिपालन में कार्यक्रम के दौरान गांवों, ग्राम पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी जिसमें  जिले के कृषि, कृषि आधारित गतिविधियों एवं आजीविका कार्यों से जुड़े स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को सक्रिय रूप से शामिल हुए।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसचिलकुटी और बाबूसेमरा के स्कूलों में गूंजा करो योग, रहो निरोग का नारा

Mon Jun 22 , 2026
बच्चों और शिक्षकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास जगदलपुर 22 जून 2026/ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के गरिमामय अवसर पर बस्तर जिले के ग्रामीण अंचल और शैक्षणिक संस्थानों में योग के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विकासखंड जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले संकुल केंद्र बाबूसेमरा और ग्राम चिलकुटी के विद्यालयों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement