’टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से किसानों को धान बेचना हुआ आसान

किसान श्री सोनवानी ने बताया, मोबाइल से ऑनलाइन टोकन खुद काटकर केंद्र में निर्बाध रूप से बेचा धान

उत्तर बस्तर कांकेर 09 जनवरी 2026/ प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को ऑनलाइन टोकन काटने की सुविधा दी गई है। टोकन तुहर हाथ एप के जरिए किसान द्वारा अपने मोबाइल से खुद टोकन काटा जा रहा है। कांकेर विकासखंड के ग्राम बेवरती निवासी किसान श्री अमित सोनवानी ने धान खरीदी केंद्र बेवरती में आज 13 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप के माध्यम से स्वयं टोकन काटा, जिससे धान बेचने की पूरी प्रक्रिया बेहद सरल, तेज और सुविधाजनक रही।
किसान श्री सोनवानी ने कहा कि पहले टोकन के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है और धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी बनी है। इसके लिए प्रदेश सरकार के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंबूरी में शामिल होने सुकमा का 50 सदस्यीय दल रवाना

Fri Jan 9 , 2026
सुकमा, 09 जनवरी 2026/ भारत स्काउट गाइड जिला सुकमा की रोवर रेंजर की 50 सदस्यीय दल नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी बालोद हेतु रवाना हुआ। भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित 5 दिवसीय जंबूरी में शामिल होने के लिए निकले जिसे विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र भदौरिया व एपीसी श्री आशीष […]

You May Like

advertisement