महासमुंद, 24 जून 2025/ देशभर में 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। यह दिन 25 जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल की याद दिलाता है, जब लोकतांत्रिक मूल्यों, प्रेस की स्वतंत्रता और नागरिकों के अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। शासन के निर्देशानुसार महासमुंद जिला पंचायत परिसर में विशेष रूप से संगोष्ठी एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी श्री एस. आलोक ने बताया कि इस अवसर पर दोपहर 12ः00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में जिले के मीसा बंदियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
कोरिया, 24 जून 2025। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनिज (रेत, गिट्टी) परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए तीन वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई तहसील पटना क्षेत्र में की गई, जिसमें अवैध रूप से गौण खनिज का परिवहन करते पाए गए […]