प्रेरणा संस्था तथा हरियाणा ग्रंथ अकादमी द्वारा हुआ गीता जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम और गीता पर संगोष्ठी का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गीता जयंती पर स्कूली बच्चों के लिए किया गया साहित्य क्रिकेट।
हरियाणा ग्रंथ अकादमी द्वारा 14 दिसम्बर तक पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई।
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के प्रतिदिन होगी संगोष्ठी एवं पुस्तकों पर चर्चा।

कुरुक्षेत्र, 10 दिसम्बर : हरियाणा ग्रंथ अकादमी एवं प्रेरणा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर गीता जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम और गीता का जीवन में महत्व विषय पर संगोष्ठी का जहां आयोजन किया गया वहीं पुस्तक प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ किया गया। यह संगोष्ठी ब्रह्मसरोवर के तट पर पुस्तक मेला पवेलियन में आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. हुकम सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। हरियाणा ग्रंथ अकादमी के निदेशक एवं उपाध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह चौहान ने अध्यक्षता की। शिक्षा संस्कृति संस्थान के शोध निदेशक डा. हिम्मत सिंह सिन्हा ने मुख्य वक्ता के तौर पर स्वतंत्रता संग्राम में गीता की भूमिका पर बहुत विस्तार से चर्चा की और बताया कि चाहे युग बदलते रहें लेकिन मनुष्य जीवन में गीता की क्या भूमिका एवं महत्व है। प्रेरणा संस्था के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने बताया कि गीता जयंती के अवसर पर प्रेरणा एवं हरियाणा ग्रंथ अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर आज पूरे विश्व में गीता की धूम मची हुई है। सिंगला ने कहा कि हर व्यक्ति जिज्ञासु है कि गीता में कितना अपार ज्ञान छिपा हुआ है। भारतीयों से अधिक विदेश के लोगों में इच्छा कि वे गीता को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने बताया कि इन्हीं उद्देश्यों के लेकर इसी तरह के आयोजन किए जाते हैं। गीता जयंती के अवसर पर जहां संगोष्ठी का आयोजन किया गया वहीं हरियाणा ग्रंथ अकादमी पुस्तकों की प्रदर्शनी का अभी आयोजन किया गया है। इस संगोष्ठी में प्रकांड विद्वान शिक्षा संस्कृति संस्थान के शोध निदेशक डा. हिम्मत सिंह सिन्हा ने मुख्य वक्ता के तौर पर स्वतंत्रता संग्राम और गीता तथा हमारे जीवन में गीता पर बहुत विस्तार से बताया। ऐसे अवसर बहुत कम मिलते हैं। संगोष्ठी के उपरांत हरियाणा ग्रंथ अकादमी के निदेशक एवं उपाध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गीता जयंती के अवसर पर ग्रंथ अकादमी द्वारा पुस्तक मंडप प्रारम्भ किया गया है। इसमें अकादमी द्वारा देश के प्रमुख दो दर्जन से अधिक प्रकाशकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक मंडप में 14 दिसंबर तक पुस्तकों का विमोचन, संगोष्ठी एवं पुस्तकों पर वितरित चर्चा का सिलसिला जारी रहेगा। डा. वीरेंद्र सिंह चौहान ने देश विदेश के पुस्तक प्रेमियों को गीता जयंती के साथ पुस्तक मंडप में आने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होने बताया कि बच्चों में साहित्यक जागरूकता के लिए साहित्य क्रिकेट का भी आयोजन किया गया है। इसका आनंद लेने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चे लगातार पुस्तक मंडप में पहुंचेंगे।आशुतोष कौशल ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी में देश विदेश की पुस्तकें रखी गई हैं। हरियाणा की साहित्य अकादमी, उर्दू अकादमी व पंजाबी अकादमी सहित अन्य साहित्यिक संस्थानों की पुस्तकें रखी गई हैं। देश विदेश के लेखक भी अपनी पुस्तकें प्रदर्शित कर रहे हैं। पुस्तक मेले के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहें हैं। विद्यार्थियों को विशेषकर साहित्य क्रिकेट खिलाया जा रहा है।
प्रेरणा संस्था तथा हरियाणा ग्रंथ अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मंच पर विद्वान एवं उपस्थिति। सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਮੂਹ ਮਜ਼ਦੂਰ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸਭਾ ਦੇ ਝੰਡੇ ਹੇਠ ਨਰੇਗਾ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਅਤੇ ਗ਼ਰੀਬ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਲੱਗਾ ਧਰਨਾ

Fri Dec 10 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 10 ਦਸੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸਮੂਹ ਮਜ਼ਦੂਰ ਵੈਲਫੇਲਅਰ ਸਭਾ ਦੇ ਝੰਡੇ ਹੇਠ ਬੱਗਾ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਨਰੇਗਾ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਗਰੀਬ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹਈਆਂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਡੀ.ਸੀ. ਦਫਤਰ ਮੂਹਰੇ ਲਾਇਆ ਧਰਨਾ। ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਕੱਪੜੇ ਉਤਾਰ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement