पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी सभा
फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संयुक्त रुप से भाजपा के स्तंभ रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष श्री किशन शर्मा ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला।
नगर अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता दिए, जिन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपंन देश बनाया। उन्होंने भाजपा की नींव जनसंघ के तौर पर रखी। पंडित दीनदयाल राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है।
किशन शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मूलमंत्र था कि ‘मै तब तक व्यर्थ नहीं बैठ सकता, जब तक कि पंक्ति मे खडे़ आखिरी व्यक्ति का जीवन सर्व सुविधा संपंन नहीं बना देता। इस मौके पर ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष का श्रीमती राधा देवी सागर पासवान राहुल शर्मा मनीष कुमार साह शंकर पासवान रोहित पासवान पंडित जी संजय कुमार भगत उमाशंकर जी संजय यादव जी उमाकांत जी दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।