सर्व ब्राह्मण एकता संगठन यमुनानगर की गोष्ठी आयोजित।

सर्व ब्राह्मण एकता संगठन यमुनानगर की गोष्ठी आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

एन के शर्मा कई वर्षों से समाजहित ब्राह्मण समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा चिकित्सा पर देते है विशेष ध्यान।

यमुनानगर 4 अप्रैल :- आज नवप्रभात अकादमी,विनानगर कैम्प,यमुनानगर में सर्व ब्राह्मण सम्पन्न एकता संगठन की गोष्ठी आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता एन. के.शर्मा,जिला प्रधान ने की। सबसे पहले ब्राह्मण समाज की 2 विभूतियों श्री जयभगवान शर्मा,रामपुर खादर,पूर्व प्रधान,ब्राह्मण धर्मशाला कपालमोचन व जितेंद्र शर्मा,प्रधान गीता मंदिर कमेटी,यमुनानगर के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उसके पश्चात नवगठित सर्व ब्राह्मण इकता संगठन यमुनानगर की पहली मीटिंग को सम्बोधित करते हुए एन. के.शर्मा ने कहा कि हम सभी मिलकर ब्राह्मण समाज की समस्याओं का हल करने का प्रयास करेंगे। जिला मुख्यालय पर कोई धर्मशाला इत्यादि विकसित करने का भी सुझाव दिया गया। क्षेत्र के सभी ब्राह्मणों को आपस में जोड़ने का एक अभियान चलाया जाएगा।ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन के लिए सरकार से समन्वय स्थापित कर ब्राह्मणों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले ऐसे पर्यत्न किये जायेंगे।श्री विनोद भारद्वाज जी का कहना था कि आज आवश्यकता अपने हिन्दू समाज को जागृत करने की है। डॉ. के.आर. भारद्वाज जी ने कहा कि हम पूरे जिले के ब्राह्मणों के यहां जाएंगे तथा उनसे कहेंगे कि अपनी समस्याएं मिल बैठकर सुलझाएं। अंगरिष शर्मा महासचिव ने सुझाव दिया कि सभी सातों ब्लॉक्स की कार्यकारिणी भी गठित की जाए। सतीश वशिष्ठ, संयुक्त सचिव, का कहना था कि हमें अपनी बिरादरी के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सरकारी नोकरी व अपने व्यवसाय शुरू करने में योगदान करना चाहिए।सुभाष गौड़,अनिल शर्मा,भोगपुर,कार्यकारिणी सदस्यों ने भी समाज की भलाई के लिए आने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर एन. के.शर्मा,जिला प्रधान,सर्व ब्राह्मण एकता संगठन यमुनानगर,अंगरिष शर्मा,महासचिव, सतीश वशिष्ठ,संयुक्त सचिव,डॉ. के.आर.भारद्वाज,वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर,विनोद भारद्वाज,कोषाध्यक्ष, सुभाष गोड़ व अनिल शर्मा,भोगपुर,कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਦੀ ਰੈਵੀਨਿਊ ਕਾਨੂੰਗੋ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਜਿਲਾ ਮੋਗਾ ਵਲੋ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਹੋਏ ਕਾਨੁੰਗੋ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਤ

Sun Apr 4 , 2021
ਦੀ ਰੈਵੀਨਿਊ ਕਾਨੂੰਗੋ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਜਿਲਾ ਮੋਗਾ ਵਲੋ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਹੋਏ ਕਾਨੁੰਗੋ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਤ ਮੋਗਾ 04 ਅਪਰੈਲ (ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ,ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ): – ਦੀ ਰੈਵੀਨਿਊ ਕਾਨੂੰਗੋ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵਲੋ ਰਿਟਾਇਰ ਹੋਏ ਕਾਨੂੰਗੋ ਸਾਥੀ ਸਰਦਾਰ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਕੈਂਥ ਅਤੇ ਸਰਦਾਰ ਦਰਸਨ ਸਿੰਘ ਸੇਖਾ ਨੂੰ ਵਿਦਾਇਗੀ ਪਾਰਟੀ ਸਵੇਰਾ ਹੋਟਲ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਵਿੱਚ ਦਿਤੀ ਗਈ। ਇਸ […]

You May Like

advertisement