पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन पत्रकार हुए सम्मानित

पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन पत्रकार हुए सम्मानित
सगड़ी (आजमगढ़): पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय जोकहरा में शनिवार को देर शाम राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजमतगढ़ मनीष कुमार मिश्रा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी का मुख्य विषय ‘आधुनिक दौर में पत्रकारिता की चुनौतियां और दायित्व’ रहा।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने सच्ची पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक पत्रकारिता काफी चुनौतियां भारी है। जान जोखिम में डालकर पत्रकार खबरें निकलता है। समाज और राष्ट्र को जब-जब सही दिशा देने की जरूरत पड़ी है। पत्रकारों ने सच्ची निष्ठा से अपनी दायित्वों का निर्वहन किया। निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा दिखा सकती है।
वरिष्ठ पत्रकार और आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले पत्रकारों के संघर्षों को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान कर रहे वरुण कुमार सिंह, डबलू मिश्रा, फहद खान, वीर सिंह, विजय यादव, राजेंद्र मौर्य, जे बी लाल श्रीवास्तव, टीपी श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह, अंकित सिंह, शुभम सिंह, रामजन्म पटेल, ध्यान चंद यादव, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है हरियाणा सुपर 100 : विश्राम कुमार मीणा

Mon Jun 1 , 2026
जीईई एडवांस्ड में सुपर 100 संस्थान के 90 बच्चों के चयन चयन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई व शुभकामनाएं। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 1 जून : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जेईई एडवांस्ड में हरियाणा सुपर 100 संस्थान के 90 बच्चों का चयन होने पर मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement