पंजाब:जिला मोगा से वरिष्ठ अकाली नेता खनमुख भारती शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्योपार मंडल नियुक्त: वर्करों में खुशी की लहर

👉काबिले गौर है कि खनमुख भारती का मालवा क्षेत्र में अच्छा जनसंपर्क है एवं हिन्दू बिरादरी में एक लोकप्रिय हस्ती हैं।

👉इस नियुक्ति से उनके मुंह पर करारा तमाचा जो कहते हैं कि अकाली दल केवल सिखों को ही पहल देता है।

मोगा : [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा ] :=

शिरोमणि अकाली दल ने अपने संगठनात्मक ढाँचे का पुर्नगठन कर दिया है। पार्टी के साथ बहुत ही ईमानदारी एवं मेहनत से काम करने वाले वर्करों को पदोन्नति करके उच्च पदों पर नियुक्त किया गया है। इस कड़ी के अंतर्गत पार्टी के अध्यक्ष स: सुखवीर बादल ने मोगा के रहने वाले प्रसिद्ध समाज सेवी, श्री ब्राह्मण कुल गौरव खनमुख भारती जी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्योपार मंडल पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से धार्मिक, समाजिक संगठनों एवं आम जनता में भारी उत्साह नजर आ रहा है। श्री ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा [सेवानिवृत्त] ने इस नियुक्ति हेतु पार्टी के अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त किया। इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए भारती ने प्रैस वार्ता में बताया कि वे इस नियुक्ति हेतु पार्टी के अध्यक्ष सुखवीर बादल जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उन्हें इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के काबिल समझा। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को घर घर पहुँचाने हेतु एवं पार्टी के प्रति निष्ठा एवं कर्मठता से कार्य करते रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभा कर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बना कर पंजाब की बागडोर सः सुखबीर सिंह बादल को मुख्यमंत्री की बागडोर दी जाएगी। इस अवसर पर सांसद एन के शर्मा, बरजिंद्र सिंह [मक्खन बराड़] एवं हरजिंद्र सिंह [कुस्सा] ने भारती जी को सरोपा दे कर सम्मानित किया। भारती ने इस नियुक्ति हेतु शुभकामना शुभकामनाएँ देने वालों का हार्दिक आभारी व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड :पुलिस विभाग में पदोन्नति पर हाइकोर्ट का फैसला

Sat May 29 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक हाईकोर्ट में शुक्रवार को उत्तराखण्ड पुलिस विभाग द्वारा हाल ही में जारी पुलिस सेवा नियामावली 2018 (संसोधन सेवा नियमावली 2019) को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। जिसमें राज्य सरकार को निर्देश दिए है कि यदि विभाग में इस नियमावली के तहत कोई प्रमोशन किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement