कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा का आज हुआ: निधन

फिरोजपुर: [कैलाश शर्मा विशेष संवाददाता] :=

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा का कैंसर के कारण बुधवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 साल के थे।
उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे कुलबीर सिंह जीरा, जीरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं।जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा का संसार को त्याग कर चले जाना जीरा, फिरोजपुर ही नहीं बल्कि समूचे पंजाब को कभी नहीं पूरा होने वाला घाटा है। वह एक अच्छे राजनेता और अच्छे इंसान थे। जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु , विशेषकर किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के हित के लिए लगातार काम किया। मालवा क्षेत्र के विकास हेतु उनकी उत्कृष्ट सेवाएँ रही जिन्हें सदैव याद किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वांचल:- गौरवशाली अतीत, बदहाल वर्तमान और अधर में भविष्य

Wed May 12 , 2021
पूर्वांचल:- गौरवशाली अतीत, बदहाल वर्तमान और अधर में भविष्य – भू-क्षेत्रीय विभाजन की दृष्टि से गंगा के निचले मैदान के रूप में रेखांकित, खेती-किसानी की दृष्टि से बेहतरीन, पर्यावरणीय दशाओं की दृष्टि से स्वास्थ्य वर्द्धक, मनोनुकूल और मनोहारी ,अपने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement