
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
महाराष्ट्र,16 मई : आइडियल पत्रकार संगठन प्रदेश इकाई महाराष्ट्र का नवीनीकरण एवं मजबूती के साथ विस्तार करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री राम प्रकाश तिवारी निवासी घाटकोपर वेस्ट मुंबई को आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के महाराष्ट्र एवं गोवा प्रभारी श्री दिनेश सिंह की संस्तुति पर तथा आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री राकेश सिंह,राष्ट्रीय संयोजक श्री लक्ष्मण सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्री सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण, तथा प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र डॉ नितिन शिंदे से विचार विमर्श करने के उपरांत किया गया है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री तिवारी जी के संगठन में आने से संगठन को विशेष मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के हित में बहुत सारे कार्य किए जाएंगे। यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाए
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन एवं वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक अध्यक्ष हरियाणा कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।


