वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी देस राज भटनागर बने वॉयस ऑफ मीडिया के जिला प्रधान

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी देस राज भटनागर बने वॉयस ऑफ मीडिया के जिला प्रधान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 14 जून : कुरुक्षेत्र के 75 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार देस राज भटनागर को कुरुक्षेत्र सेक्टर 17 में ऑल मीडिया प्रैस एसोसिएशन हरियाणा के प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष बंसीलाल पांचाल द्वारा वॉयस ऑफ मीडिया के जिला प्रधान का कार्यभार सौंपा गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देस राज भटनागर ने उपस्थित पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस अहम जिम्मेवारी का पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा से पालन भी करेंगे। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र से विगत दस वर्षो से कुरुक्षेत्र क्रांति राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार-पत्र का सम्पादन एवं संचालन कार्य स्वयं देस राज भटनागर द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही चण्डीगढ़ से प्रकाशित दैनिक मीडिया जंक्शन नामक समाचार-पत्र में स्टेट ब्यूरो चीफ की अहम जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे हैं।
वॉयस ऑफ मीडिया के प्रदेशाध्यक्ष बंसीलाल पांचाल ने कहा कि जुलाई माह में जल्द ही करनाल में एक राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा जिसमें हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य विशिष्ट नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पत्रकारों के हितों से जुड़े जायज एवं अहम मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
इस अवसर पर वॉयस ऑफ मीडिया प्रदेशाध्यक्ष बंसीलाल पांचाल, सहायक सुनीता, वरिष्ठ पत्रकार देस राज भटनागर, वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार वालिया, अजय कुमार शर्मा, राज कुमार कौशिक, गुलशन ग्रोवर, राजेश भटनागर तथा सत्यवीर सिंह ढुल आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचकूला पुलिस को मिली कामयाबी, अंतर्राज्यीय स्तर पर गैंग का खुलासा

Wed Jun 14 , 2023
पंचकूला पुलिस को मिली कामयाबी, अंतर्राज्यीय स्तर पर गैंग का खुलासा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 एस्कॉर्ट सर्विस देनें के नाम पर ठगी करनें वालें 5 साइबर क्रिमनल गिरफ्तार।एस्कॉर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले पांच ठग उदयपुर राजस्थान से गिरफ्तार।एस्कॉर्ट सेवाएं उपलब्ध […]

You May Like

Breaking News

advertisement