आगरा में सम्मानित हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

आगरा : सीताराम कॉलोनी (बल्केश्वर) स्थित प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रोशनलाल गुप्त “करुणेश” के निवास पर वृन्दावन के वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का सम्मान किया गया। स्व. रोशनलाल गुप्त “करुणेश” के सुपुत्र एवं दैनिक “अमर उजाला” व “दैनिक जागरण” के पूर्व वरिष्ठ उप-संपादक आदर्श नन्दन गुप्त ने डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट कर उनका सम्मान किया।साथ ही प्रभु से उनके उज्ज्वल, दीर्घ व मंगलमय जीवन की कामना की।
वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नन्दन गुप्त ने कहा कि डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की उच्च शिक्षा आगरा में ही पूर्ण हुई है। साथ ही कई वर्षों तक उनका कार्य क्षेत्र आगरा ही रहा है। अतः वे हम सभी के अत्यंत आत्मीय व निकटस्थ हैं।
वरिष्ठ साहित्यकार शरद गुप्त ने कहा कि डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की पिछली दो पीढ़ियों से आगरा शहर से गहरा नाता रहा है।साथ ही इन सभी का हमारे नगर के लिए महत्वपूर्ण योगदान भी रहा है।
इस अवसर पर डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने वरिष्ठ साहित्यकार शरद गुप्त कृत पुस्तक “दिव्य धाम : लौकिक से अलौकिक यात्रा” (यात्रा वृत्तान्त) का लोकार्पण भी किया।
इस मौके पर नगर के कई प्रमुख साहित्यकार, पत्रकार एवं विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साईं बाबा की मूर्ति का 14 वॉ वार्षिक स्थापना दिवस धूम धाम से संपन्न : डॉ. मिश्रा

Wed Jun 11 , 2025
साईं बाबा की मूर्ति का 14 वॉ वार्षिक स्थापना दिवस धूम धाम से संपन्न : डॉ. मिश्रा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मदिर पिपली के पीठाधीश और मां दुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य व वास्तु महर्षि डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि साईं बाबा की […]

You May Like

Breaking News

advertisement