वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा पुलिस लाइन के कांवड़ सेल में स्थापित सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित को दिए निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : धार्मिक स्थल/कांवड़ यात्रा मार्गों पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षणः श्रावण मास/कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है इस दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के मुख्य धार्मिक स्थल मन्दिर, रूट डायवर्जन प्वाइंट एवं कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे रियल-टाइम निगरानी हेतु लगभग 90 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। जिसके लिये कांवड सेल में सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 24*7 निगरानी हेतु कांवड़ सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों की 08-08 घण्टे ड्यूटी लगायी गयी है जो कैमरो से लगातार निगरानी करते हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों पर निगरानी के लिए कांवड़ सेल में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, रियल-टाइम निगरानी व्यवस्था, और तकनीकी उपकरणों की कार्यक्षमता का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर निरंतर निगरानी बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंसारी मोहल्ले में एक मकान में अज्ञात चोरों ने नकदी, सोने, चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर हुए फरार, पुलिस को दी तहरीर

Wed Jul 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला ग्राउंड, शिवानी मेडिकल स्टोर के पास में दो मंजिला राजू कश्यप पुत्र स्वर्गीय पुरन प्रसाद निवासी मोहल्ला अंसारी फतेहगंज पश्चिमी के घर में अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात एवं नगद कैश एवं अन्य समान चोरी कर ले गए। जानकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement