
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली महोदय द्वारा (1)उ0नि0 रत्नेश कुमार, वर्तमान नियुक्ति थाना भुता, (2)उ०नि० सचिन चौधरी,वर्तमान नियुक्ति थाना नवाबगंज एवं (3)मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार, वर्तमान नियुक्ति थाना सीबीगंज, बरेली के विरुद्ध गंभीर आरोप संज्ञान में आने पर निलम्बित कर विभागीय जांच की गई आसन्न
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : प्रकरण में आवेदिका द्वारा थाना सीबीगंज पर दिनांक 08.12.2023 को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाए गये कि आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा बाद में उसे छोड़ दिया गया। उक्त प्रकरण में थाना सीबीगंज पर FIR-354/2023 धारा 498A/504 भादवि पंजीकृत की गई थी।
जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि तत्समय एफआईआर लेखक उक्त मु0आ0 प्रवीण कुमार द्वारा आरोपों में दुराचार से संबंधित तथ्य इंगित होने के बावजूद उचित धाराएं नहीं लगाई गईं। साथ ही तत्कालीन विवेचक उक्त उ0नि0 रत्नेश कुमार एवं उ0नि0 सचिन चौधरी द्वारा विवेचना के दौरान विधिसम्मत कार्यवाही न करते हुए अभियोग में आवश्यक धाराओं का समावेश नहीं किया गया। उक्त लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता के दृष्टिगत तीनों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा निलम्बित करते हुए विभागीय जांच आसन्न की गई है।


