वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत ठाकुर द्वारा मंदिर से अष्टधातु की 8 मूर्तियों की चोरी की घटना सफल अनावरण करने वाले 2 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पांच- पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत स्थापित ठाकुरद्वारा मंदिर से अष्टधातु की 08 मूर्तियों की चोरी की घटना का सफल अनावरण में सराहनीय योगदान देने वाले 02 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व 5000-5000 रू0 के नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित। तथा थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत ठाकुरद्वारा मन्दिर से किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मूर्ति चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 358/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीमें गठित की गयी थी, जिनके द्वारा मुल्जिमान की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। तथा थाना आंवला पुलिस द्वारा मन्दिर से मूर्ति चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 (देवी-देवताओं की) मूर्ति पीली धातु बरामद* की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी में थाना आंवला पर नियुक्त पुलिसकर्मी 1. मुख्य आरक्षी 696 महेशचन्द्र व 2. आरक्षी 3886 रवि कुमार द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। उच्चकोटि की व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ किये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों की उच्चकोटि की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गयी एवं दोनों पुलिसकर्मियों को 5000-5000/- रूपये नकद पुरस्कार दिया गया है। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण लगन, निष्ठा, कर्तव्यपरायणता व कार्य कुशलता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान सुश्री अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, जनपद बरेली मौजूद रहीं।तथा जनपद बरेली पुलिस अपराध नियंत्रण और जनसेवा में निरंतर प्रयासरत रहकर समाज हित में कार्य कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Thu Jun 12 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर,सागर मलिक कैबिनेट बैठक में छह प्रस्तावों पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक जैव प्रौद्योगिकी परिषद से जुड़े मामले में बड़ी स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

You May Like

Breaking News

advertisement