वरिष्ठ महिला सदस्यों ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसियेशन, बरेली के महिला प्रकोष्ठ ने अपना तीजोत्सव बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। सभी वरिष्ठ महिलाऐं हरे‌ परिधानों में सज संवर कर अंबर होटर में एकत्रित हुई और दीप प्रज्जवलन व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ किया। तत्पश्चात कई सदस्याओं ने अपने सुरीले स्वर में पारंपरिक लोकगीत, भजन, कजरी, स्वरचित कविता प्रस्तुत की। कई मनभावन नृत्य भी हुए। फन गेम्स, लकी ड्रा, तम्बोला के बाद जब संगीत की धुन पर सभी सदस्याओं ने सामूहिक नृत्य किया तो लगा वाकई उम्र बस एक रंबर है और कुछ नही। कार्यक्रम का कुशल संचालन दीप्ति रोहतगी ने किया। गेम्स में ममता, विमल अग्रवाल, उमा तिवारी, वसंत, मीन मिश्रा और सावित्री शर्मा विजयी रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद मृदुला त्रिवेदी ने सबको एक एक पौधा उपहार में देकर हरियाली तीज का नाम सार्थक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रानी उपाध्याय, दीप्ति रोहतगी, पूनम आहूजा, रानी ढ़ींगरा, नीरू अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स संस्करण एक के प्रसार एवं दो के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण भदपुरा में संपन्न

Fri Aug 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भदपुरा , पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स संस्करण एक के प्रसार एवं दो के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण ब्लाक सभागार भदपुरा में खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ओमप्रकाश द्वारा प्रशिक्षण का उद्देश्य और महत्व पर चर्चा की। राज्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement