धनेटा फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, थाना क्षेत्र के धनेटा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। महिला की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। काफी प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृत महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सूचना दें, जिससे शव की शिनाख्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क हादसे में घायल सिपाही की भाजपा नेता ने बचाई जान

Fri Jul 3 , 2026
देर रात हरबंशपुर में कार ने मारी टक्कर, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचाया आजमगढ़, संवाददाता। शहर के हरबंशपुर स्थित पहलवान जी की मूर्ति के पीछे देर रात हुए सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी की जान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचा ली। […]

You May Like

Breaking News

advertisement