देहरादून में डबल मर्डर से फैली सनसनी,महिला और नौकर की दर्दनाक मौत!

प्रभारी संपादक उत्तराखंड

साग़र मलिक

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को डबल मर्डर से सनसनी मच गई। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक घर से दो शव बरामद किए गए हैं। जिसमें से एक शव महिला का है और दूसरा शव उसके नौकर का है।

एसएसपी खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल घटना स्थल पर पहुंचे
प्रेमनगर के धौलास इलाके से यह दोनों शव बरामद किए गए हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। धौलास में एक कोठी के आंगन में दोनों शव पड़े मिले। जिसमें से मृतक महिला की पहचान उन्नति शर्मा (60 साल) पत्नी सुभाष शर्मा के नाम से हुई है। और दूसरा मृतक राजकुमार थापा (50 साल) उन्नति और सुभाष शर्मा का नौकर बताया जा रहा है। सुभाष शर्मा एनआरआई बताए जा रहे हैं। वह पिछले 10 सालों से इस कोठी में रह रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सुभाष शर्मा ने कोठी में दूध पहुंचाने वाली महिला को बताया था कि उन्नति और राजकुमार नहीं मिल रहे हैं। इस पर महिला की खोजबीन की गई तो कहीं पता नहीं चला। सूचना पर अन्य महिलाएं भी पहुंची। जिनमें से एक महिला ने देखा कि पॉलिथीन के ढका हुआ शव आंगन में पड़ा था।

इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कप्तान जन्मेजय खंडूरी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से प्रेमनगर सहित पूरे देहरादून में हलचल पैदा हो गई है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राशन डीलरों की हड़ताल 15 दिनों के स्थगित,

Wed Sep 29 , 2021
साग़र मलिक देहरादून। कमीशन और किराया भत्ता की मांग पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित खाद्य विभाग के गोदाम में हड़ताल कर रहे डीलरों की हड़ताल 15 दिनों के लिए सशर्त स्थगित हो गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों की ओर से पैसा बुधवार से राशन डीलरों के खाते में डाले जाने और […]

You May Like

advertisement