अमृतवेला संस्था का सेवा अभियान—मल्लावाला खास में स्थापित किए पंचमुखी हनुमान व कपि ध्वज

(पंजाब) फिरोजपुर 05 में {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

      फिरोजपुर जिले में अमृतवेला संस्था के सदस्यों द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गांव मल्लावाला खास में संस्था के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अनेक घरों में जाकर कपि ध्वज बाला जी के झंडे स्थापित किए। पंचमुखी हनुमान सरूप जी की स्थापना कर राम नाम के पावन अक्षर वितरित किए।

संस्था के इस दिव्य अभियान में श्री राजेश वासुदेवा, श्री सुनील शीला , पंडित विकास शर्मा जी , पवन कटारिया, प्रदीप बजाज, पंडित कपिल शर्मा, सौरव शर्मा,राकेश सेठी, अश्वनी प्रधान क्लॉथ हाउस वालों का विशेष योगदान रहा।

       अमृतवेला संस्था के सदस्य 24 घंटे तत्पर रहकर, सूचना मिलते ही घर-घर जाकर ध्वजा स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। यह सेवा भाव समाज में धर्म जागरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनता जा रहा है। विशेष रूप से जनसमाज सहित विभिन्न वर्गों द्वारा इन कार्यों की खुलकर सराहना की जा रही है।

     संस्था का मुख्य उद्देश्य जन-जन में सनातन धर्म के प्रति आस्था, जागरूकता और संस्कारों का संचार करना है, जिसमें संस्था के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरुण कौशिक आइडियल पत्रकार संगठन कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष होंगे

Wed May 6 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र,5 मई : आइडियल पत्रकार संगठन का हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र जिले में मजबूती के साथ विस्तार करते हुए पत्रकार श्री वरुण कौशिक निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा को आइडियल पत्रकार संगठन कुरुक्षेत्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। […]

You May Like

advertisement