जेसीआई करनाल सिटी द्वारा जेसी सप्ताह में श्री कृष्ण गऊशाला एवं अपना आशियाना आश्रम में सेवा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

करनाल,12 सितंबर : – जेसीआई करनाल सिटी द्वारा जेसी सप्ताह के तहत आज श्री कृष्ण गऊशाला एवं अपना आशियाना आश्रम में सेवा की। आज के कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी मनोज गोयल, दीपक सिंगला , अनुज गुप्ता एवं विकास गोयल रहे। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ के पी एस तोमर पशु चिकित्सा अधिकारी एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में गौशाला के प्रधान रमेश गुप्ता रहे। जेसीआई करनाल सिटी के प्रधान  अभिषेक गुप्ता , एवं वीक कोर्डिनेटर नरेश गुप्ता ने आये हुए मुख्याथियों का स्वागत किया। निशु सिंगला एवं रानी सिंगला ने आये हुए अतिथयों को बुके देकर स्वागत किया। डॉ तोमर ने अपने सम्बोधन में कहा  गाय हमारी माता है। गायों को चारा खिलाना एवं गुड़ खिलाना ये हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। हमे अपने बच्चो में भी ये संस्कार देने चाहिए , परिवार के सभी सदस्यों के जन्मदिन पर हमे गऊमाता का आशीवार्द लेना चाहिए। संस्था ने कार्यक्रम के अंत में दोनों मुख्य अतिथयों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्था के सदस्य जतिन सिंगला की धर्मपत्नी निशु सिंगला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज चारे की सेवा भी दी गयी। संस्था के सभी सदस्यों ने गऊमाता को गुड़ एवं चारा भी खिलाया। इसके बाद सभी सदस्यों ने अपना आशियाना आश्रम में जाकर राशन वितरण एवं नकद धनराशि की सेवा भी दी। अपना आशियाना वृद्ध आश्रम में गरीब ,जख्मी,मन्दबुद्धि, लाचार लोगो की सहायता के लिए एक चैरटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपना आशियाना संस्था करनाल में पिछले काफी समय से ऐसे जख्मी म मंदबुद्धि लोगो की सहायता कर रही है।इस संस्था के सदसयो ने अपनी मेहनत एवं सवंय के खर्च से इस संस्था को चला रहे है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक सिंगला, सुनील अरोड़ा, परवीन गर्ग, नरेश गुप्ता , ऐ पी एस चोपड़ा, अनूप भरद्वाज, सुनील गुप्ता, आकाश बांगिया ,अंकुर गुप्ता , सुमित गुप्ता, पुनीत नोहरिया , पीपीपी जतिन सिंगला, मनोज गोयल, दीपक सिंगला, अनुज गुप्ता , रानी सिंगला एवं निशु जैन आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएं राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए करें आवेदन

Sun Sep 12 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 – 91877छाया – वीना गर्ग। कुरुक्षेत्र 12 सितंबर :- महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। इन […]

You May Like

Breaking News

advertisement