विवेकानंद कुष्ठ आश्रम के सैकड़ों कुष्ठ रोगियों को वितरित किए भोजन फल तथा मिष्ठान
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रामगंगा स्थित विवेकानंद कुष्ठ आश्रम में सैकड़ों कुष्ठ रोगियों को भोजन, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। जब कुष्ठ रोगियों को उनकी पसंद की चीजें खाने को मिलीं तो उनके चेहरे खिल उठे। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सर्वोत्तम सेवा है इसको करने से मन खुश और संतुष्ट होता है और सामने वाले को भी खुशी मिलती है। ऐसी सेवा हर एक को करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इ.डी. डी. शर्मा, सत्या शर्मा, प्रिय दर्शनी शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, सत्येन्द्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र , अरुणा सिन्हा, उमेश गुप्ता और पूनम गुप्ता उपस्थित रहे।