निस्वार्थ:भाव से जरूरमन्दों की सेवा करने का फल अवश्य मिलता है।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

जरूरतमंदों को भोजन करवा रहे रोटी जन सेवा व शिव शक्ति रोटी बैंक।

हिसार 10 जून :- रोटी जन सेवा (रजि.) शिव शक्ति रोटी बैंक जन सेवा ट्रस्ट के सेवादार स्थानीय रेलवे रोड इलाइट सिनेमा के पास निस्वार्थ भावना से जरूरमन्दों के लिए पोष्टिक भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था कर रहे हैं।
ट्रस्ट के सेवादार मदन लाल ने बताया कि उक्त सेवा का कार्य नगर के श्रद्धालुओं व विशेष तौर ट्रस्ट के संस्थापक ग्रीन पार्क निवासी राजेश जैन वेद प्रकाश जैन के विशेष सहयोग से चल रहा है।ट्रस्ट के सेवादार ने कहा कि अगर हम निस्वार्थ:भाव से जरूरमन्दों की सेवा करते हैं,तो परम् पिता परमात्मा इस का फल अवश्य देते है,इस लिए हमें जरूरमन्दों की यथासंभव सहायता अवश्य करनी चाहिए।
मौजूदा समय मे वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अनेक सामाजिक संगठन धार्मिक संस्थाएं जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अपनी सेवाएं दे रहें हैं ताकि कोरोना संक्रमण की बढ़ती चेन को तोड़ा जा सके ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि किसी भी रूप में जरूरमन्दों/लाचारों/दीनदुखियों की अवश्य मदद करनी चाहिए।
ट्रस्ट के संस्थापक ने बताया कि ट्रस्ट के सेवादार नि:स्वार्थ भावना से जरूरतमंदों को सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाकर भोजन करवा रहे हें ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। ट्रस्ट द्वारा पिछले लगभग एक माह से जरूरतमंदों के लिए इस तरह से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य में,राजेश जैन, वेदप्रकाश जैन,प्रधान सुभाष लांबा,राजेंद्र पाबड़ा, संजय जैन, जयबीर कुंगड़, एस.पी. गुप्ता, मदनलाल, व पंकज गर्ग आदि विशेष रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलिया:ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए दुबहर स्वास्थ्य केंद्र पर सौपा गया मशीन

Thu Jun 10 , 2021
रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट मोबाइल नंबर.8355002336 बलिया वर्तमान कोरोनाकाल में जहां सरकार द्वारा इस महामारी से लड़ने हेतु विभिन्न प्रकार से प्रयास किया जा रहा है। वहीं संघ व अन्य सामाजिक संगठन भी अपने तरफ से प्रयास कर रहें हैं। मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसकी […]

You May Like

advertisement