नवगठित जिला सक्ती, अनुविभाग मालखरौदा, और नैला थाने का उन्नयन हेतु सेटअप स्वीकृत, सक्ती, चंद्रपुर और शिवरीनारायण में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की घोषणा

जांजगीर-चांपा 10 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल विधानसभा में छत्तीसगढ़ का वर्ष 2022-23 के प्रस्तुत बजट में जांजगीर-चांपा जिले से पृथक कर नव गठित जिला सक्ती, राजस्व अनुविभाग मालखरौदा और नैला पुलिस चौकी का थाने  में उन्नयन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का नया सेट-अप स्वीकृत करने की घोषणा की। बजट में राज्य की 5 पुलिस चौकियों के थाने में उन्नयन के लिए 226 नवीन पदों का सृजन। राज्य के 11 नए राजस्व अनुविभाग कार्यालय के लिए 77 पद स्वीकृत किए गए हैं। सक्ती, शिवरीनारायण, चंद्रपुर सहित 5 नगरीय निकाय में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट  के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान।
      बजट में घोषणा के साथ ही उक्त नवीन जिला, अनुविभाग, थाने में अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया। निकट भविष्य में उक्त प्रशासनिक  कार्यालय अपने अस्तित्व में आकर कार्य करना प्रारंभ कर देंगे। इससे मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप स्थानीय निवासियों को प्रशासनिक कार्यालयों का लाभ मिलेगा। उनके समय और धन की बचत होगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  सक्ती, चंद्रपुर और शिवरीनारायण में सीवरेज सिस्टम ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की घोषणा, प्लांट की स्थापना के लिए बजट में प्रावधानित राशि की भी घोषणा की।
पुरानी पेंशन स्कीम लागू होने पर अधिकारियों, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल-
      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल राज्य के पेश किए बजट में राज्य के अधिकारियों, कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर दी। उन्होंने आज के  पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की घोषणा की।
जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा और बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। पुरानी पेंशन स्कीम लागू होने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जांजगीर चांपा जिले के अध्यक्ष श्री पैगवार ने इस घोषणा पर खुशी जताई है। उन्होंने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित कर उनके प्रति आभार जताया है। जिला कोषालय अधिकारी श्री महादेवा ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू होने पर जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसी प्रकार उक्त घोषणा से लाभान्वित होने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस

Thu Mar 10 , 2022
जांजगीर-चांपा, 10 मार्च, 2022/ नगर पालिका परिषद नैला जांजगीर में पदस्थ उप अभियंता नारायण आदित्य को परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उनकी परीक्षा ड्यूटी थाना जांजगीर में प्रश्न पत्र निकालते समय उपस्थित रहने हेतु प्रभारी अधिकारी के रूप में लगाई गई […]

You May Like

Breaking News

advertisement