सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए आगे आया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने गर्मी में लोगों के सहयोग के लिए चलाया अभियान।

कुरुक्षेत्र, 29 मई : चारों तरफ आग उगलती गर्मी पड़ रही है। पूरे प्रदेश सहित कुरुक्षेत्र में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में समाजसेवी संस्थाएं लोगों का सहयोग कर रही हैं। इस कड़ी मे सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) की टीम भी महिलाओं, बच्चों तथा आम लोगों को लगातार गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास कर रही हैं। सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट की टीम निरंतर स्लम एरिया में पहुंच रही है। गरीब परिवारों के बच्चों व विशेषकर महिलाओं को गर्मी से बचने के लिए जागरूक कर रही है। कुरुक्षेत्र के बाहरी व सरस्वती कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का प्रकोप अपने शीर्ष पर है। आप सभी लोगों को अपना और अपने परिवार का ख्याल रखना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का भी संभाल करें। लोग जब तक बहुत जरुरी न हो धूप में जाने से परहेज करें। सेवा ट्रस्ट की महिला खंड कोआर्डिनेटर पूजा सैनी ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में सेवा ट्रस्ट लगातार महिलाओं व बच्चों को डाबर ग्लूकोज बांट रहा है। खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सैन्, सुमन्त सैनी व विजय पंघाल ने बताया कि सेवा ट्रस्ट का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए अपनी को स्पॉन्सर डाबर इंडिया के सहयोग से ग्लूकोज सी के पैकेट वितरित किए गए। इस मौके पर रूबी, रानी, सुनीता, सोहणी इत्यादि भी मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) की टीम ग्लूकोज सी के पैकेट वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में चल रही कठोर अग्नि तपस्या के सातवें दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Wed May 29 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा अखंड पंच धूणी अग्नि तपस्या का उद्देश्य जनकल्याण एवं विश्व में शांति की स्थापना है। कुरुक्षेत्र, 29 मई : धर्मनगरी के जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी भीषण गर्मी में भी भगवान की भक्ति में लीन […]

You May Like

advertisement