सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने लोगों को मतदान का महत्व बताया।

कुरुक्षेत्र, 17 मई : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा कुरुक्षेत्र जिला में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी कुरुक्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में रहते हैं और लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोगों की, लोगों के लिए तथा लोगों द्वारा सरकार चुनी जाती है। लोकसभा चुनाव इस लोकतंत्र के महायज्ञ की सबसे बड़ी इकाई प्रक्रिया है। चुनावों के द्वारा हम अपने देश गांव, शहर के साथ साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक के विकास को सुनिश्चित करते हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व के महायज्ञ में हमे अपने मत के रूप में आहुति जरूर से जरूर डालनी चाहिए। सेवा ट्रस्ट की महिला वालंटियर पूजा सैनी ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वाेपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें। समाजसेवी महिला दयालो देवी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र के महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा मतदान कर देश की प्रगति और विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा अपनी को स्पांसर डाबर इंडिया द्वारा सभी को रियल जूस वितरित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विक्की सैनी, समीर सैनी, राष्ट्रीय सेवा योजना की वॉलंटियर स्नेहा मित्तल, राजकली, रितु, निशा, पिंकी, सरोज, आरज़ू, रुचि, मंजीत, मनोज, प्रिंस इत्यादि मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया की टीम लोगों को जागरूक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement