सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने गांधी जयंती पर सफाई कर्मचारियों को नारियल पानी गिफ्ट पैक वितरित किए

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने गांधी जयंती पर सफाई कर्मचारियों को नारियल पानी गिफ्ट पैक वितरित किए।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गांधी जयंती का दिन आजादी, वीरता और संघर्ष का प्रतीक है : पवन मित्तल।

कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : गांधी जयंती के अवसर पर सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा नगर के सभी सफाई कर्मचारियों को नारियल पानी के गिफ्ट पैक वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानेसर के विधायक सुभाष सुधा रहे। सबसे पहले उन्होंने सेवा ट्रस्ट टीम के साथ गांधी जी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सत्य, अहिंसा एवं शांति के पथप्रदर्शक महात्मा गांधी की जयंती पर कुरुक्षेत्र में स्वच्छता के लिए सभी ने मिलकर श्रमदान किया। हम सभी मिलकर एक स्वच्छ और स्वर्णिम भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले कर्मचारियों को सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया की को-स्पोंसर डाबर के सहयोग से सम्मानित किया गया। सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा कि गांधी जयंती का दिन आजादी, वीरता और संघर्ष का प्रतीक है। यह उस स्मृति को ताजा करता है, जब ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष और आज़ादी की ललक ने सभी देश भक्तों को गांधी जी के नेतृत्व मे एकजुट किया था। जिसके फलस्वरूप भारत को आजादी मिली थी। इस मौके पर सेवा ट्रस्ट के खंड थानेसर कॉर्डिनेटर राजेश सेन, पूजा सैनी, सुमन्त सैनी, योगेश गर्ग, रमेश गुप्ता, दिलबाग सिंह, राजेश कुमार, विजय पंघाल, राष्ट्रीय सेवा योजना की वालंटियर स्नेहा उपस्थित रहे।
सफाई कर्मचारियों को नारियल पानी गिफ्ट पैक वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में चलाया गया सफाई अभियान व शपथ ली गई

Mon Oct 2 , 2023
प्रेरणा वृद्धाश्रम में चलाया गया सफाई अभियान व शपथ ली गई। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रेरणा वृद्धाश्रम में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया याद। कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित समारोह के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को […]

You May Like

advertisement