सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का चल रहा है मतदाता जागरूकता अभियान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

लोकतंत्र के महोत्सव में सभी से बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की गई।

कुरुक्षेत्र, 18 सितम्बर : अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने विशेषकर ग्रामीण आंचल के मतदाता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। बुधवार को भी सेवा ट्रस्ट की टीम करीब एक दर्जन गांवों में पहुंची। इसी क्रम में बिशन गढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में रहते हैं और लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोगों की, लोगों के लिए तथा लोगों द्वारा सरकार चुनी जाती है। विधान सभा चुनाव लोकतंत्र के महायज्ञ की मुख्य बड़ी इकाई है। इन चुनावों के द्वारा हम अपने राज्य, गांव, शहर के साथ साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक के विकास को सुनिश्चित करते हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व के महायज्ञ में हमें अपने मत के रूप में आहुति जरूर से जरूर डालनी चाहिए। मतदान करने की शपथ लेना आपके लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता है। सेवा ट्रस्ट की महिला वालंटियर पूजा सैनी ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वाेपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें। जिला मीडिया प्रभारी विजय पंघाल व विक्रम सैनी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र के महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा मतदान कर राज्य की प्रगति और विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा अपनी को स्पांसर डाबर इंडिया द्वारा सभी महिलाओं व ग्रामीणों को रियल जूस वितरित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में ममता, सुदेश, पिंकी, रीना, रेणु, सुषमा इत्यादि भी मौजूद रही।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं व ट्रस्ट की टीम।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मधुरतम प्रेमरस का छलकता हुआ सागर है श्रीमद्भागवत : शुकदेव आचार्य

Thu Sep 19 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 18 सितंबर : शांति नगर में दुर्गा मंदिर शांति कुंज भवन में मंगलवार सांय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष्य में जनकल्याणार्थ करवाई जा रही यह कथा 23 सितंबर तक प्रतिदिन सांय 4 से 7 बजे तक […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us