वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक।
कुरुक्षेत्र, 5 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने अन्य संस्थाओं के साथ शिक्षक वर्ग का भी सहयोग लिया। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति बार बार सचेत करती है कि हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए तभी मानव जीवन स्वस्थ रह सकता है। सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। मित्तल ने बताया कि सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया निरंतर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान चलाता रहता है। आज भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र में अनेक स्थानों पर 50 से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर परमजीत सिंह, राजीव कुमार, रणधीर सिंह, चरणदास, सुखदेव, पवन धानिया इत्यादि भी मौजूद रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते हुए।