सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने जींद से आई छात्राओं का किया स्वागत

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने जींद से आई छात्राओं का किया स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल।

छात्राओं को उपहार स्वरूप बॉर्नविटा, नारियल पानी व कोल्ड कॉफी आदि वितरित किए।

कुरुक्षेत्र, 18 सितम्बर : धर्मनगरी, पर्यटन स्थली एवं तीर्थों की संगम स्थली कुरुक्षेत्र में सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया संस्था समाज सेवा के साथ मार्गदर्शन का कार्य भी कर रही है। सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अनेकों ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल हैं जिनकी विस्तृत जानकारी देने के कार्य में भी उनकी टीम मेहनत से कार्य करती है।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले विद्यार्थियों का सहयोग करने का कार्य आजकल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा का भी मार्गदर्शन मिल रहा है। मित्तल ने बताया कि सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने सोमवार को जिला जींद की छात्राओं एवं शिक्षकों का स्वागत किया गया। साथ ही उन सभी बच्चों को ट्रस्ट ने सम्मानित भी किया। छात्राओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य दया सिंह स्वामी व नरेश गर्ग रहे। सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा जिला जींद से आई हुई सभी छात्राओं को अपनी को-स्पोंसर डाबर के सहयोग से बूस्टर गिफ्ट पैक में बॉर्नविटा, नारियल पानी, कोल्ड कॉफी आदि वितरित किए गए। इस मौके पर भगवान दास वर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेश सेन, सुमन्त सैनी, रमेश गुप्ता, राजेश कुमार, विजय भारद्वाज, तरसेम कौशिक, मिंटो भारद्वाज, पूजा सैनी, विजय पंघाल, पवन धीमान, कमल बंसल, स्नेहा, अंजु व ममता पीटीआई आदि मौजूद रहे।
छात्राओं को गिफ्ट पैक देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: भाजपा युवा मोर्चा बरेली महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन रक्त दान करके मनाया गया

Tue Sep 19 , 2023
भाजपा युवा मोर्चा बरेली महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन रक्त दान करके मनाया गया दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement