सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का पौधारोपण अभियान जारी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पौधारोपण अभियान के साथ बच्चों को बैंक के सहयोग से शिक्षण सामग्री वितरित।

कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई : सावन महीना आ गया है तो सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान तेज हो गया है। उल्लेखनीय है कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का पौधारोपण अभियान पहले से ही निरंतर जारी है। शनिवार को भी राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय धूलगढ गुलडेहरा में सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के पौधारोपण के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा का 117वां स्थापना दिवस मनाया गया। पवन मित्तल ने बताया कि इस मौके पर गांव धूलगढ के सरपंच जीता राम व शिक्षक नीरज वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधक बलिंदर सिंह ने बताया कि बैंक के 117 वें स्थापना पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रमों में बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं बारे भी बताया जा रहा है। बैंक द्वारा स्थापना दिवस पर विद्यालय को 3 पंखे उपलब्ध करवाये गए। साथ ही प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इसी मौके विभिन्न श्रेणियों के पौधे भी रोपित किए गए पवन मित्तल ने सहयोग के लिए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लिए तो हर इंसान कार्य करता है लेकिन जो दूसरों की मदद करता है वो इंसान पुण्य का भागी होता है। इस मौके पर राजकुमार, सुरजीता, ईश्वर, सुरजीत, पवन धानिया, राजीव, गीता देवी, उर्मिला, मीतो, गीता देवी, रणधीर सिरोही इत्यादि भी मौजूद रहे।
बच्चों को सम्मानित करते हुए व शिक्षण सामग्री वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नन्हे बच्चों को बताई गुरु की महिमा

Sat Jul 20 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। गुरु पूर्णिमा पर नन्हे बच्चों ने दी प्रस्तुतियां। कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई : गुरु का स्थान संसार में सबसे ऊंचा है, इसी भाव को मद्देनजर रखते हुए श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय बाल घर में गुरु पूर्णिमा का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement