श्री दक्षिणा काली पीठ में सप्त दिवसीय गायत्री महायज्ञ 25 मई से प्रारंभ : श्रीमहंत बंसी पुरी

पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 21 मई : श्री दक्षिण काली पीठ मॉडल टाउन जेपी कॉलोनी में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरी जी महाराज एवं श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में सप्त दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 25 मई से 31 मई तक किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पीठ के व्यवस्थापक स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि गायत्री महायज्ञ 25 मई सोमवार को प्रायश्चित प्रयोग, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापन के साथ प्रारंभ किया जाएगा। उसके पश्चात 26 मई से पूजन प्रारंभ के साथ गायत्री महायज्ञ होगा। 31 मई सोमवार को को सप्त दिवसीय गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ समापन होगा।
इस गायत्री महायज्ञ में मां पीतांबरा पीठ बगलामुखी धाम के महंत भीमपुरी, श्री प्रीतेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी महेश पुरी,बड़ा उदासीन अखाड़ा कुरुक्षेत्र से महंत महेश मुनि, स्वामी प्रमोद पुरी बनारस, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी धीरज पुरी, स्वामी लखन पुरी, स्वामी निर्भय गिरी, महंत जगन्नाथ पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरी, महंत सत्यानंद पुरी, स्वामी रंगनाथ पुरी, स्वामी विजय पुरी, स्वामी माधव पुरी, स्वामी आशुतोष पुरी सहित अनेक संत महात्मा सहित गणमान्य लोग सहित नगरवासी शामिल होंगे। स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि स्वर्गीय श्री श्रीकांत चक्रपाणि जी की पुण्य स्मृति में गायत्री पीठ में मंदिर निर्माण कार्य का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी विपिन काहड़ा, बारु राम बंसल, सुशील गुप्ता सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्यूबा के साथ साझेदारी से विद्यार्थियों को मिलेंगे वैश्विक अवसर : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat May 23 , 2026
क्यूबा के राजदूत ने किया कुवि का शैक्षणिक दौरा। थानेसर,प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी 22 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए क्यूबा गणराज्य के उच्चस्तरीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत शुक्रवार को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल […]

You May Like

advertisement