सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) कैम्प का हुआ शुभारम्भ

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) कैम्प का हुआ शुभारम्भ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

छात्राओं ने उत्साह से एन.एस.एस. कैम्प में लिया भाग।

कुरुक्षेत्र, 25 दिसम्बर : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) कैम्प का शुभारम्भ किया गया। इस एन.एस.एस. कैम्प की शुरुआत जिला कोऑर्डिनेटर गिरधारी लाल ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी भावना भट्ट, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सुमन गौतम एवं प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने गुलदस्ता देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) कैम्प में 50 से अधिक स्वयं सेविकाएं भाग ले रही हैं। इस मौके पर डा. गिरधारी लाल ने समाज में जागृति लाने एवं समाज के प्रति दायित्व के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दायित्व छात्राओं को दिया। प्राध्यापिका मीनू डा. गिरधारी लाल का धन्यवाद किया। मंच संचालन सुमन गौतम ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी भावना भट्ट ने स्वयं सेविकाओं को लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करने बारे प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने स्वयं सेविकाओं का मनोबल बढ़ाया।
एन.एस.एस. कैम्प में जिला कोऑर्डिनेटर गिरधारी लाल का स्वागत करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एनएसएस कैंप में योगाभ्यास किया

Sun Dec 25 , 2022
जयराम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एनएसएस कैंप में योगाभ्यास किया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 स्वयं सेविकाओं ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से जौहर दिखाए। कुरुक्षेत्र, 25 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप […]

You May Like

Breaking News

advertisement