कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में 10 हरियाणा एनसीसी बटालियन कुरुक्षेत्र द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 18 अक्टूबर : – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में 10 हरियाणा एनसीसी बटालियन कुरुक्षेत्र द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह कैंप 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। उन्होंने शिविर के शुभारंभ में कैडेट्स को संबोधित करते हुए बताया कि यह शिविर विद्यार्थियों के हर प्रकार के प्रशिक्षण से संबंधित ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होगा। इस कैंप में कैडेट मैप रीडिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, फायरिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल, समय प्रबंधन, स्वास्थ्य, योगा, परेड व ड्रिल आदि के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया जाएगा जिनमें सभी एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर व पी आई स्टाफ की अहम् भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि यह सभी आपके विकास व ट्रेनिंग पीरियड में आपको मदद करने वाले हैं। कैंप में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्य है -पेंटिंग प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, एनसीसी आधारित क्विज प्रतियोगिता, खो-खो आदि आयोजित करवाए जाएंगे।
इस कैंप में सभी कैडेट हर विधा में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे जिससे उनका आत्मविश्वास मजबूत बनेगा। इस कैंप में विद्यार्थियों को पब्लिक स्पीकिंग व मंच संचालन के ट्रेनिंग के बारे में भी बताया जाएगा। यह सभी कैडेट्स 10 हरियाणा बटालियन के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों, महाविद्यालयों, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, एनआईटी व प्रशिक्षण संस्थानों से संबंधित है।
इस शिविर में गुरुकुल से कैप्टन सरवन कुमार, मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहबाद मारकंडा से लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार आरकेएसडी कॉलेज कैथल से लेफ्टिनेंट रघुवीर सिंह आईटीआई कैथल से लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से लेफ्टिनेंट विरेंद्र सिंह, बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र से लेफ्टिनेंट नीरज वशिष्ठ, एनआईटी कुरुक्षेत्र से कैप्टन वाजपेई, जीसीआई अमाना सैनी, सूबेदार मेजर हरि सिंह व 10 हरियाणा बटालियन के समस्त स्टाफ, सिविल स्टॉफ आदि के माध्यम से यह शिविर आने वाले दिनों में सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करवाएगा इस कैंप में लगभग साढे 650 कैडेट्स 10 एएनओ सभी पीएल स्टाफ 50 सिविल स्टाफ स्टाफ शामिल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विज्ञान के माध्यम से ही समाज के अंधविश्वास को दूर किया जा सकता है : अरोड़ा

Mon Oct 18 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मोबाइल साइंस लेबोरेटरी-सर्कस ऑफ साइंस, विज्ञान का जंतर मंतर की विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।विज्ञान प्रदर्शनी में इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (इरादा) की स्टेम बाइक को प्रदर्शित किया गया। कुरुक्षेत्र, 18 अक्तूबर : राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान […]

You May Like

advertisement