सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने महिला सफाई कर्मियों को च्यवनप्राश, शैम्पू व टूथपेस्ट वितरित किए

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने महिला सफाई कर्मियों को च्यवनप्राश, शैम्पू व टूथपेस्ट वितरित किए।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

समाजसेवा के कार्य में सभी को बढ़ चढ़ कर योगदान देना चाहिए : पवन मित्तल।

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के द्वारा नगर के शास्त्री मार्केट में महिला सफाई कर्मियों को डाबर च्यवनप्राश, शैम्पू व टूथपेस्ट वितरित किए गए। ट्रस्ट द्वारा यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल द्वारा की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। सेवा ट्रस्ट जरूरतमंद महिलाओं को समय-समय पर अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से इम्युनिटी बूस्टर, रियल जूस, टूथपेस्ट, टूथब्रश, शैंपू, शहद, साबुन, सेनेटाजर आदि उपलब्ध करवा रहा है। साथ ही ट्रस्ट ने एक साल में करीब 7 सौ से ज्यादा कार्यक्रम कर सामजिक कार्यों में अपना पूरा योगदान दिया है। इन में मुख्यत: स्कूली बच्चों, वृद्धाश्रमों, झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले लोगों, कम आय वाले लोगों, ग्रामीण महिलाओं, आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, ब्लड डोनर को इम्युनिटी बूस्टर किट उपलब्ध करवाना है।
पवन मित्तल ने सभी से ये अपील भी की कि समाज के इस सहरानीय कार्य में सभी को बढ़ चढ़ कर अपना योगदान देना चाहिए। इस पुण्य के कार्य में अपनी आहुति डाल कर सौभाग्य प्राप्त करना चाहिए। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सेन व दिलबाग सौथा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर रहता है।
माता मदानण समिति के अध्यक्ष दीपक गिल व बबीता रानी ने कहा कि सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) और डाबर इंडिया लिमिटेड ने सफाई कर्मी महिलाओं को सम्मानित करने का जो कार्य किया है। उसके लिए तहे-दिल से धन्यवाद है एवं भविष्य में भी योगदान की कामना है। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट से योगेश गर्ग, पूजा सैनी, विक्की सैनी, गेजपाल, नरेश देवी, श्यामा देवी, लक्ष्मी देवी, कमलेश, मीना व बल्ली देवी इत्यादि मौजूद रहे।
ट्रस्ट की तरफ से महिलाओं को च्यवनप्राश, शैम्पू व टूथपेस्ट वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रख्यात भागवताचार्य रसिया बाबा महाराज 13 मार्च से कहेंगे श्रीमद्भागवत कथा

Thu Mar 9 , 2023
प्रख्यात भागवताचार्य रसिया बाबा महाराज 13 मार्च से कहेंगे श्रीमद्भागवत कथा। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : रुक्मणि विहार क्षेत्र स्थित सेठ मुरलीधर मानसिंगा भवन में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 13 से 19 मार्च 2023 पर्यंत किया जा रहा है।जिसमें […]

You May Like

Breaking News

advertisement