सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत महिलाओं को बांटा समान

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत महिलाओं को बांटा समान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ब्रह्मसरोवर पर जरूरतमंद महिलाओं को सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने दी सहायता सामग्री।

कुरुक्षेत्र, 1 मार्च : आमजन स्वस्थ रहे इसी को लेकर स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के द्वारा कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के निकट स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में आसपास के गांवों की जरूरतमंद महिलाओं को अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया कम्पनी के सहयोग से डाबर च्यवनप्राश, टूथपेस्ट, डाबर शहद, वाटिका शैम्पू, हेयर ऑयल और डाबर रियल जूस वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और करियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर रहता है। ट्रस्ट की तरफ से जरूरतमंद परिवार के बच्चों को मुफ्त में तीन साल के लिए एक एजुकेशन एप को उपलब्ध करवाने और उन को करियर चुनने में हर संभव मदद की जाती है। ट्रस्ट अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से हर महीने इन महिलाओं को डाबर का इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप भेंट करता है और आगे भी लगातार करता रहेगा। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट से खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सेन ने बताया कि सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया समाज के समस्त महापुरुषों की जयंती पर रियल जूस का भंडारा लगाती है व सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले होनहार बच्चों को सम्मानित करने का कार्य करता है। सेवा ट्रस्ट से आशा वर्कर पूजा सैनी ने बताया कि सेवा ट्रस्ट टीम द्वारा कुरुक्षेत्र जिला की लगभग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स को सम्मानित करने का कार्य किया है जो कि काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने सेवा ट्रस्ट यूके के कार्यों की सराहना की। उन्होंने ट्रस्ट के उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर सेवा ट्रस्ट से विक्की सैनी, तेजस मित्तल आदि मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) से समान लेने के अवसर पर महिलाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम विद्यापीठ में राजस्थान के श्रद्धालुओं द्वारा श्री मद भागवत कथा आयोजित

Wed Mar 1 , 2023
श्री जयराम विद्यापीठ में राजस्थान के श्रद्धालुओं द्वारा श्री मद भागवत कथा आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भगवान श्री की प्रिय है गौ माता, गौ सेवा से मिलती है सभी कष्टों और पापों से मुक्ति : पं शिवलहरी गौतम।जयराम विद्यापीठ में चल रही भागवत कथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement