सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने किया आशा वर्कर्स व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने किया आशा वर्कर्स व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सावित्री बाई फुले की जयंती पर सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 3 जनवरी : महान समाज सेविका सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के द्वारा गांव खेड़ीरामनगर के उप – स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में आस पास के गांव की आशा वर्कर्स व सफाई कर्मचारियों को उनके कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि आज देश की पहली महिला शिक्षिका व महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती है। जिन्होंने सबसे पहले भारत देश में महिलाओं की शिक्षा की अलख जगाई थी। आज हम सभी मिलकर उन्हें कोटि कोटि नमन करते हैं। इसी प्रकार आशा वर्कर्स ने भी कोरोना काल में जो कार्य किये वो बहुत ही सराहनीय है। सभी सदस्यों ने इस काल में समाज के लिए अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाया। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के खण्ड थानेसर कॉर्डिनेटर राजेश सैन ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और करियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर रहता है। ट्रस्ट की तरफ से बच्चों को मुफ्त में तीन साल के लिए एक एजुकेशन एप को उपलब्ध करवाने और उन को करियर चुनने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से सदस्यों को डाबर का इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट से दिलबाग सिंह सोथा ने बताया कि सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया समाज के महापुरुषों की जयंती पर रियल जूस का भंडारा लगाती है। सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले होनहार बच्चों को सम्मानित करने का कार्य करती है। सेवा ट्रस्ट से आशा वर्कर पूजा सैनी ने बताया कि सेवा ट्रस्ट टीम द्वारा कुरुक्षेत्र जिला की लगभग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा वर्कर्स को सम्मानित करने का कार्य किया है। जो कि काबिले तारीफ है। फैसीलेटर सीमा रानी ने सेवा ट्रस्ट यूके के कार्यों की सराहना की व ट्रस्ट के उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर सेवा ट्रस्ट से सुमन्त सैनी, विक्की सैनी, स्वास्थ्य विभाग से मैडम नीलम, अनीता, विजय व अमीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सभी आशा वर्कर जिनमे निर्मला, मीना देवी आदि मौजूद रही।
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मानित करते हुए तथा रैली निकालते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश ग्रपु ने ग्रेटर टोरंटो में किया अपने कनाडा कैम्पस का विस्तार

Wed Jan 4 , 2023
आदेश ग्रपु ने ग्रेटर टोरंटो में किया अपने कनाडा कैम्पस का विस्तार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए कनाडा दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक : गुरफतेह सिंह गिल। कुरुक्षेत्र आदेश : आदेश ग्रुप ने ग्रेटर टोरंटो कनाडा में आदेश कनाडा […]

You May Like

advertisement