सेवाश्री सम्मान अपने आप में एक सेवा : डॉ सुनील रहेजा

सेवाश्री सम्मान अपने आप में एक सेवा : डॉ सुनील रहेजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

स्व० भारत प्रेम नाथ द्वारा सुसर्जित 28 वर्षों से भी अधिक की धरोहर।
प्रति वर्ष देश भर से एक छत के निचे विभूतियों को ढूंढ कर एकजुट करना एक महान काम : डॉ. रहेजा।

नई दिल्ली 16 जून : दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में होने जा रहे 23 वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह हेतु दिल्ली के पूर्व महानिदेशक स्वास्थय सेवा डॉ. सुनील एम् रहेजा को आमंत्रित किया गया। आज संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुषमा नाथ ने यह जानकारी दी। आज उनसे भेंट कर कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौपा गया। इस अवसर पर डॉ. रहेजा ने बताया की वे इस संस्था के संस्थापक स्व० श्री भारत प्रेम जी के साथ जुड़े और उनके सेवा भाव के कारण इस कार्यक्रम में हर वर्ष सम्मिलित होते रहे।
डॉ. रहेजा ने संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ सुषमा नाथ और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की जिस प्रकार समाज के हर वर्ग और देश भर से इतनी महान विभूतियों को चुन कर एक छत के निचे लेकर आना अपने आप में एक बहुत महान कार्य है। सबको साथ लेकर चलना सबका सम्मान और सद्भाव की भावना के साथ कार्यरत रहना यह अपने आप में एक बहुत बड़ी सेवा है जो यह संगठन 28 वर्षों से करता आ रहा है।
उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह एक ऐसा मंच है जहाँ हर वर्ष देश भर से 25 ऐसी विभूतियों को सम्मानित किया जाता है जो सेवा भाव से कार्य कर देश को आगे ले जाने में भूमिका निभा रहे हैं। इस वर्ष अटल मेडिकल विश्वविद्यालय के उप-कुलपति डॉ. सुरेंदर कश्यप, जादूगर सम्राट शंकर, अधिवक्ता दुष्यंत नायक, को इस सम्मान हेतु मनोनीत किया गया है। यह सम्मान अतुलनीय सेवा करने वाली विभूतियों को दिया जाता है। यह समारोह कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सेवाश्रि समिति के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ, और अधिवक्ता सुचेता भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटे बच्चों के कोडिंग में बड़े कारनामे,श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने सीखी कोडिंग

Fri Jun 16 , 2023
छोटे बच्चों के कोडिंग में बड़े कारनामे,श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने सीखी कोडिंग। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 खुद बना दी वेबसाइट और वर्चुअल तरीके से कई डिजाइन, कुलपति डॉ. राज नेहरू ने दिए प्रमाण पत्र। पलवल […]

You May Like

Breaking News

advertisement